हजारीबाग: 4 हजार रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा वनरक्षी

हजारीबाग: जिले में एसीबी ने वनरक्षी को 4 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है. कोडरमा वन प्रमंडल में तैनात वनरक्षी अमरेंद्र कुमार यूकेलिप्टस पेड़ को काटने की अनुमति के बदले रिश्वत मांगी थी. मामले को लेकर पीड़ित सूरज कुमार ने एसीबी से शिकायत की थी. सूरज ने आवेदन में कहा कि अर्जून मोदी के रैयती भूमि पर लगे युकेलिप्टस का पेड़ खरीदा. जिसका टीपी फ्री होता है. जिसे परिवहन कर चिराने के लिए आरा मिल ले जाना होता है. इसके लिए वनरक्षी की परमिशन की आवश्यक होती है. परमिशन के लिए वनरक्षी 5 हजार रिश्वत मांग रहा था. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की. इसके बाद मंगलवार को एसीबी की टीम आरोपी वनरक्षी को 4 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी वनरक्षी को एसीबी की टीम अपने साथ ले गयी. एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...