Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Hazaribagh Forest Land Scam: पंचायती राज विभाग के उप निदेशक व पूर्व CO गिरफ्तार, Vinay Singh की पत्नी से भी पूछताछ की तैयारी

हजारीबाग वन भूमि घोटाले में ACB ने पंचायती राज विभाग के उप निदेशक व पूर्व CO शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया। विनय सिंह की पत्नी से भी पूछताछ होगी।


Hazaribagh Forest Land Scam हजारीबाग: झारखंड के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले (Forest Land Scam) में एसीबी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायती राज विभाग के उप निदेशक और हजारीबाग के तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गैरमजरूआ किस्म की जंगल-झाड़ी भूमि की अवैध जमाबंदी (illegal land settlement) को मंजूरी दी थी।

एसीबी ने शैलेश कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया था। लंबी पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय आशा देवी भट्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेजने का आदेश दिया।


 Key Highlights:

  • ACB ने हजारीबाग वन भूमि घोटाले में पंचायती राज विभाग के उप निदेशक व तत्कालीन CO शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया।

  • पूछताछ में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हजारीबाग जेल।

  • आरोपी Vinay Singh की पत्नी से भी जल्द होगी पूछताछ, दूसरी बार भेजा जाएगा नोटिस।

  • वर्ष 2013 में रद्द की गई अवैध जमाबंदी के बाद भी गैरमजरूआ जंगल-झाड़ी भूमि की जमाबंदी की गई थी।

  • पेशी के दौरान शैलेश कुमार ने कोर्ट में तबीयत खराब होने की शिकायत की, चिकित्सक ने किया इलाज।


Hazaribagh Forest Land Scam:

पूछताछ के दौरान शैलेश कुमार ने अपनी भूमिका से इंकार किया, लेकिन एसीबी को यह प्रमाण मिले हैं कि उन्होंने कुछ मामलों में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) अस्वीकृत किया, जबकि समान प्रकृति की अन्य भूमि पर स्वीकृति दे दी थी। इसी विसंगति के आधार पर एसीबी ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

इस घोटाले में एक अन्य आरोपी विनय सिंह पहले से ही जेल में है। अब एसीबी उसकी पत्नी से भी पूछताछ करने जा रही है, क्योंकि कथित रूप से विवादित जमीन की जमाबंदी उनके नाम पर की गई थी। पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे एसीबी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुईं। अब दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।

Hazaribagh Forest Land Scam:

एसीबी ने इससे पहले छापेमारी के दौरान विनय सिंह के ठिकाने से जमीन और अन्य वित्तीय दस्तावेज बरामद किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच टीम ने माना है कि मामला केवल जमीन तक सीमित नहीं, बल्कि अन्य आर्थिक अनियमितताओं से भी जुड़ा हो सकता है।

वर्ष 2013 में हजारीबाग डीसी कार्यालय ने पाँच प्लॉट की अवैध जमाबंदी को रद्द कर दिया था। इस निर्णय को राजस्व विभाग ने भी सही ठहराया था। इसके बावजूद बाद में फिर से जंगल-झाड़ी भूमि पर जमाबंदी की गई, जो इस पूरे घोटाले की जड़ मानी जा रही है।

Hazaribagh Forest Land Scam:

कोर्ट में पेशी के दौरान शैलेश कुमार ने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की, जिस पर चिकित्सक को बुलाया गया और इलाज के बाद उन्हें केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया गया।

Highlights

Related Posts

घाटशिला उपचुनाव: सांसद मनीष जायसवाल का झामुमो पर बड़ा आरोप, जानें...

Hazazribagh: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर...

Hazaribagh: दिवाली की खुशियां बदली मातम में, डूबने से युवक की...

Hazaribagh: दीपावली की खुशियों के बीच हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव में मातम छा गया है। गांव के 22 वर्षीय...

Hazaribagh: SBMCH दीपावली और छठ पर आपात स्थिति से निपटने को...

Hazaribagh: दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान संभावित अगलगी की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीसी शशि...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel