Advertisment

राज्यसभा चुनाव : मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे CM नीतीश, NDA की बैठक

पटना : राज्यसभा चुनाव के पहले आज शाम में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस संबंध में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट पर जीत मिले इसके लिए अब जनता दल यूनाईटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शामिल होकर विधायकों को एकजुट रहने और मतदान की बारीकियों पर दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर Mock Poll किया गया

राज्यसभा चुनाव को लेकर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर मॉक पोल किया गया। एनडीए के तमाम विधायक सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। तमाम विधायकों में एकजुटता दिखी। वहीं तमाम विधायकों ने यह भी कहा कि एनडीए के पांचों उम्मीदवार की हर हालत में जीत होगी। एनडीए के तमाम विधायक पहुंचे थे। तमाम घटक दल के जदयू, लोजपा (आर), हम, रालोमो और बीजेपी के विधायक पहुंचे थे।

CM Nitsh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव : मतदान से पहले NDA में मंथन, बैठकों का दौर जारी, पर्यवेक्षक भी रहे मौजूद

अमित झा की रिपोर्ट

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...