Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Hazaribagh: पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली कमांडर तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो को महाराष्ट्र नागपुर के यवतमाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया है। हजारीबाग लाने के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी शारीरिक जांच करायी गयी। इसके बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिय हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

यह हार्डकोर उग्रवादी तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो 56 वर्ष का है, जो मूल रूप से आंगो थाना क्षेत्र के चोह ग्राम का रहने वाला है। उसे हिंदी, मराठी और खोरठा भी बोलने आती है। वह 2001 से पहचान छुपाते हुए मुंबई में काम कर रहा था। 2001 से वह नक्सली संगठन से जान बचाकर मुंबई में छुपकर कम कर रहा था।

1993 में उसने नक्सली संगठन से जुड़ा था। विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इसकी तलाश पिछले 25 वर्षों से चल रही थी। यह नक्सली जमीनी विवाद में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर MCC नक्सली संगठन में जुड़ा और संगठन के लिए विभिन्न स्रोतों से लेवी वसूलने का काम किया करता था।

Hazaribagh: न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

वर्ष 2001 में लेवी के पैसे में लेनदेन के विवाद को लेकर यह क्षेत्र को छोड़कर मुंबई चला गया और वहां अपनी पहचान को छुपा कर मजदूरी का करता था। पुलिस लगातार उसकी छानबीन कर रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दो दिन पहले गिरफ्तार किया और आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...