पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 34 साल से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली तपेश्वर भुइया गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद में कासमा थाना के पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। 34 साल से कई नक्सली कांडों में फरार चल रहे हैं हार्डकोर नक्सली तपेश्वर भईया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के दुगुल गांव निवासी तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां के रूप में किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर सभी थाना में फरार चल रहे, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाई जा रही है।

इसी क्रम में आज कासमा थाना की पुलिस को जानकारी मिली की कासमा थाना कांड संख्या 22/ 90 में फरार चल रहे नक्सली तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां अपने घर जगरूप बीघा टोले दुगुल आया हुआ है। पुलिस ने जानकारी के अनुसार छापामारी की तो इस दौरान चाल्हो पहाड़ के बगल में एक झोपड़ी नुमा मकान से तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

यह भी देखें :

कुल 7 प्राथमिकी दर्ज है

तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां के खिलाफ औरंगाबाद जिला के चार थाना में सात प्राथमिकी नक्सली कांड एवं आर्म्स एक्ट में दर्ज है। कासमा थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है। खुदवा थाना में दो प्राथमिक की दर्ज है। सलैया थाना में दो और मदनपुर में एक प्राथमिक की दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया है यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...