Hazaribagh : झमाझम बारिश के बीच उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सांसद मनीष जायसवाल के आध्यामिक प्रयास को मिला पुरजोर समर्थन

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का ग्यारहवां जत्था गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगड्डा मैदान से धूमधाम से रवाना हुआ। मौसम खराब होने और भारी बारिश के बावजूद सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास को जबरदस्त समर्थन मिला और यहां आस्था का विशाल जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर उनके साथ कदमताल करते हुए भक्तिभाव से गांव में पदयात्रा निकाला और स्थानीय मंदिरों में आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रियों के कुशलता की कामना के साथ उन्हें चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 11 वाँ जत्था कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा पंचायत से हुए रवाना

बरगड्डा स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस पावन यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल के सुपुत्र करण जायसवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता जुगनू सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, भाजपा महिला नेत्री सत्यभामा, सांसद कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, भाजपा नेता शिवपाल यादव सहित कई स्थानीय गणमान्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया।

सांसद पुत्र करण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यात्रियों के पखारे पाँव, पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद, चार धाम यात्रा की दी अग्रिम शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, जिल मंत्री रीतलाल यादव, कटकमसांडी पूर्वी बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमसांडी पश्चिमी बीजेपी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, मुखिया आदित्य दांगी, मुखिया नारायण साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू, महामंत्री अरविंद यादव, भाजपा उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक मेहता, महामंत्री राकेश कुमार सिंह,पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता महावीर सिंह, मिथलेश सिंह, बीरेंद्र ओझा, विजुल देवी,घनश्याम यादव,नरेश पासवान, शंकर यादव, निर्मल साव,दुर्जोय प्रसाद, दिनेश्वर यादव, प्रमोद मेहता, रामू राम,विकाश मेहता, बैजनाथ यादव,लेखराज यादव, अनुराग मित्तल उर्फ सीकु,गोविंद यादव, सरोज सिंह,अनिल यादव,सुंदर राम, सिकंदर यादव, सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें चार धाम वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज और अयोध्या दर्शन के लिए विदा किया।

Hazaribagh : भक्ति और उत्साह का दिखा अदभुत संगम

भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ढोल-तासे और डीजे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया, जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया। यूथ विंग हजारीबाग की द्वारा यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया साथ ही सभी को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान यूथ विंग संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जयसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार,जय प्रकाश खण्डेलवाल, विकाश केशरी,डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन, विवेक तिवारी, अजीत चंद्रवंशी एवं उदित तिवारी यहां मौजूद रहें।

ग्यारहवें जत्थे में 65 तीर्थयात्री हैं शामिल

ग्यारहवां जत्थे में ग्राम पंचायत बरगड्डा के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं।

Hazaribagh : “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: क्षेत्रवासियों के तीर्थाटन का सपना हो रहा साकार

कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगड्डा से इस यात्रा का “श्री गणेश” करते हुए सांसद मनीष जायसवाल के सुपुत्र करण जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत में तीर्थयात्रा का एक लंबा और समृद्ध इतिहास रहा है और सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में इसे संजोने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि इससे जरूरतमंद लोगों का तीर्थाटन का सपना साकार होगा और साथ ही हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप ने भी सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास की स्वतंत्रता से प्रशंसा की और कहा कि मनीष जायसवाल ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो बीड़ा उठाई है वह सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए धरोहर साबित होगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...