Hazaribagh Loksabha – कुछ इस तरह से चुनाव प्रचार में निकले मनीष जायसवाल कि लोगों की लग गई लंंबी लाइन, फिर…..

Hazaribagh Loksabha – आगामी 20 मई को होने वाले हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इधर सूर्य देवता का कहर जारी है, प्रचंड धूप और भीषण गर्मी से शहर से लेकर गांव तक सूना पड़ा है। लेकिन पिछले करीब 2 महीने से अधिक समय से लगातर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चला रहें एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल जैसे ही गांवों की सूनी गलियों में दस्तक दे रहें हैं उन्हें आशीर्वाद देने घरों से निकलकर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

शनिवार की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार और केरेडारी भाजपा मंडल क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का तुफानी दौरा किया। इस दौरान सभी गांवों में भाजपा और मनीष जायसवाल के प्रति लोगों में रुझान दिखा और मनीष जायसवाल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और उन्हें अपना आशिर्वाद देते हुए चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के साथ भाजपा और आजसू कार्यकर्ता भी बड़े ही उत्साह के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके साथ चल रहें थे।

मनीष जायसवाल 2 1 22Scope News

सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने चतरा जिला अंर्तगत पिपरवार भाजपा मंडल के बचरा से शनिवार की सुबह अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की और देर रात केरेडारी के जोरदार में आयोजित महायज्ञ में सम्मीलित होकर समापन किया। इस क्रम में उन्होंने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बचरा, बाज़ार टांड़, विशुझापा, 64 कॉलोनी, चिरैयाटांड़, कारो, बन्हें, हफुआ, किरीगढ़ा, बचरा बस्ती, होसिर, पताल, मेढ़ी, हेंदेगिर बस्ती, हेंदेगिर स्टेशन, लोहरसा, खपिया, बुंडू, सलगा, कुठान, जोको, कराली, केमो, श्रीनगर और जोरदाग में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का अपील किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Loksabha : बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के चुनाव प्रचार में उतरी मां, पत्नी और देवरानी

परिवारवाद पर है खतरे की घंटी, विकसित होगा देश, ये है मोदी की गारंटी- मनीष जायसवाल

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार और केरेडारी भाजपा मंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा जाति और बिरादरी की नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के विकास की बात करती है। यही कारण है की इस भीषण गर्मी में भी हम जहां जा रहें हैं जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोग तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को बेताब दिख रहें हैं। मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया और आगे भी जो मोदी की गारंटी है वह राष्ट्र और समाज हित के लिए बेहद जरूरी है। मनीष जायसवाल ने कहा कि बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती है और यहां की मिट्टी से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि मैंने नेता नहीं बेटा के रूप में सेवा किया हूं और आगे भी करूंगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और परिवारवाद करती है लेकिन परिवारवाद पर इस बार खतरे की घंटी है, आप भाजपा को कमल छाप पर वोट देकर जिताएं विकसित होगा देश ये मोदी की गारंटी है।

मनीष जायसवाल 3 1 22Scope News

मनीष बड़कागांव का बेटा हैं, इसे सांसद बनाएं सबका ख्याल रखेगा-लोकनाथ महतो

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मनीष जायसवाल बड़कागांव का बेटा है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करके एक सजग, सुगम और जनसेवा एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जननेता के रूप में जो पहचान बनाई है वह अमिट है। उन्होंने कहा कि मनीष बड़कागांव का बेटा हैं, इसे ही सांसद बनाएं। सबका ख्याल रखेगा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का भी विकास होगा।

मौके पर ये प्रमुख लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेष रूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमा कुमार साव उर्फ़ कर्मचारी, पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, आजसू के केरेडारी प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, प्रखण्ड सचिव शमोहन महतो, श्रमिक संघ सचिव मनोहर साव, जिला उपाध्यक्ष हजारीबाग भोला महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष(किसान मोर्चा) उपेन्द्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह,भाजपा जिला सचिव मुलचंद साव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़कागांव आदित्य सोनी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष केरेडारी बाल गोविंद सोनी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष केरेडारी प्रीतम साव, किसान मोर्चा प्रभारी बड़कागांव राजु साव, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, युवा जिला मंत्री हजारीबाग अमित गुप्ता, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, हजारीबाग जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, हजारीबाग जिला युवा मोर्चा महामंत्री आशीष गुप्ता, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...