Advertisment

Hazaribagh Loksabha – मनीष जायसवाल के पक्ष में प्रचार पर उतरी पत्नी निशा, बहन लूना और देवरानी ट्विंकल ने भी झोंकी ताकत

Hazaribagh Loksabha – हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल मैदान में हैं। निशा जायसवाल ने गुरुवार को बरही और चौपारण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तो दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की बहन लूना जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाई और मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने का अपील किया।

मनीष जायसवाल 2 22Scope News

निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतदाताओं से संपर्क साधा।

उनके साथ विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सत्यभामा जिला मंत्री मनोरमा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रानी शुक्ला, कंचन शर्मा, इंदु‌ देवी और विष्णुगढ़ पश्चिम की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी सहित निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य शामिल रही।

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...