Hazaribagh सांसद मनीष जायसवाल खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य बनें

Hazaribagh : भारतीय संसद की उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति (2024-25) के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को सदस्य के रूप में नामित किया गया। इससे पहले उन्हें भारतीय संसद की प्राक्कलन समिति (2024- 25) के लिए सदस्य के रूप में नामित किया जा चुका है।

Hazaribagh : हजारीबाग वासियों में खुशी की लहर, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष को दे रहें हैं धन्यवाद

संसद की दूसरी किसी समिति में सदस्य के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को नामित किए जाने पर उन्होंने कहा की मुझे लोकसभा की दो महत्वपूर्ण समिति में बतौर सदस्य नामित किया गया इसके लिए अत्यंत गर्व और खुशी की अनुभूति हो रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया और धन्यवाद दिया।

इधर सांसद मनीष जायसवाल को सांसद की प्राक्कलन समिति (2024- 25) के लिए सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता, एनडीए कार्यकर्त्ता और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पूरे लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने सांसद मनीष जायसवाल को विभिन्न माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं दे रहें हैं।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...