Hazaribagh News: देश सेवा के लिए बीएसएफ के 375 नवआरक्षक ने ली शपथ, भारत के कोने कोने में देंगे अपनी सेवा

Hazaribagh News: हजारीबाग (Hazaribagh) के बीएसएफ (BSF) प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल के रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ. घने कुहासे के बीच बीएसएफ के जवानों ने देश सेवा के लिए शपथ लिया. जहां पूरा शहर कड़ाके के ठंड में घरों में कैद है तो दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल के जवान देश  भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. समारोह में कुल 375 नवआरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली. भव्य पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बीएसएफ के बैंड की धुन ने पूरा माहौल देश भक्ति कर दिया.

भारत माता की जय कारे के साथ नवआरक्षकों ने देश की अखंडता एकता के लिए तिरंगे झंडे के नीचे शपथ लिया. देश हमें सब कुछ देता है हम भी तो कुछ देना सीखे कुछ इसी भाव के साथ 44 सप्ताह का कठिन परिश्रम, लगन, साधना के साथ बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए. कदम से कदम ताल मिलाकर परेड में हिस्सा लिए जवानों सभी के दिलों को जीत लिया. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धीरेंद्र संभाजी कुटे महानिरीक्षक, बीएसएफ मेरु, हजारीबाग ने सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया.

Hazaribagh News: मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जवानों के माता-पिता समेत हजारीबाग के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए और परेड का लुफ्त उठाया. महानिरीक्षक, बीएसएफ मेरु, हजारीबाग ने नवआरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत परेड के बाद औपचारिक तौर पर सीमा सुरक्षा बल जो भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति है उसके सदस्य बन गए हैं. इन्होंने सभी को कठोर प्रशिक्षण के लिए शुभकामना दिया.प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक, हथियार चलाना, विभिन्न कानून की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी, मानवाधिकार, आतंकवाद, उग्रवाद से निपटने का भी प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावे खेलकूद और सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने की भी इन्हें प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पाने वाले जवानों के माता-पिता ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि बेटा अब देश की सेवा में जा रहा है.

Dhanbad News: आजसू छात्र संघ का ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ आंदोलन, हेमंत सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

Hazaribagh News: इन गतिविधियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक, हथियार चलाना, विभिन्न कानून की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी, मानवाधिकार, आतंकवाद, उग्रवाद से निपटने का भी प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावे खेलकूद और सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने की भी इन्हें प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पाने वाले जवानों के माता-पिता ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि बेटा अब देश की सेवा में जा रहा है. हजारीबाग बीएसएफ मेरु प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेकर जवान देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना प्रारंभ करने जा रहे हैं. जो देश समेत हजारीबाग के लिए भी गौरव का पल है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...