बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर बीएसएफ डीजी का प्रेस कांफ्रेंस

हजारीबाग: बीएसएफ कैंप मेरु, हजारीबाग में कल बीएसएफ 59वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा । बताते चले की इस स्थापना दिवस को लेकर आज कैंप परिसर में बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि इस स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मिलित होंगे। वहीं समारोह को लेकर बीएसएफ के जवान और अधिकारी एक माह पुर्व से ही सभी तैयारी में जुड़ गए हैं। आपको बताते चले कि इस स्थापना दिवस समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों में देश की सुरक्षा कर रहे जवानों के द्वारा कल परेड का भी आयोजन किया जाएगा ।

जिसमें बीएसएफ के जवान हेलीकॉप्टर से अपने कर्तव्यों को दिखाएंगे इसके साथ ही मोटरसाइकिल, घोड़ा स्क्वाड डॉग के अलावा ऊंट को किस प्रकार प्रशिक्षण में शामिल किया जाता है। यह सभी प्रस्तुति कल दिखाई जाएगी ।

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आगमन आज शाम को हजारीबाग के बीएसएफ कैंप मेरू में होने वाला है। जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के दृष्टि से भी व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं।

अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक...

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चार्ट...

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...