Hazaribagh News: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन विधायक प्रदीप साल के कार्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हजारीबाग पहुंचे. सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला.
अटल स्मृति सम्मेलन : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ये कहा
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, ‘जनता ने उन्हें पहली बार लोकसभा भेजकर देश की राजनीति को नई दिशा दी थी. उन्होंने अटल जी के पोखरण परमाणु परीक्षण, सुशासन, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रेरणा से गरीब लोगों को आवास देने का काम किया है.
उज्ज्वला योजना, महिला सशक्तिकरण समेत कई योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई के सोच को पूरा कर रहे हैं.’ राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के महत्व पर जोर दिया.
हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Arrah News: पंचायत सचिव गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ले रहा था घूस
Highlights


