Hazaribagh News: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में हैं. आज (10 दिसंबर) वह एक बार फिर उन्होंने देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की. जिसके प्रमुख बिंदु कुछ इस प्रकार है.
Hazaribagh News: ये हैं प्रमुख बिंदु
- NH-2 के चोरदाहा–गोहर खंड के 6-लेन प्रोजेक्ट की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया गया. इस परियोजना की कुल लंबाई 59.66 किमी है, जिसमें चौपारण और बरकट्ठा में दो बड़े फ्लाईओवर, एक मेजर ब्रिज तथा कई छोटे पुलों का निर्माण शामिल है. क्षेत्र के लोगों की लगातार चल रही परेशानी, रोष एवं असंतोष को माननीय मंत्री जी के समक्ष मजबूती से रखा गया. इस पर माननीय मंत्री जी ने 2 महीने के भीतर समीक्षा कर ठेकेदार की जवाबदेही तय करते हुए कार्य पुनः शुरू कराने का आश्वासन दिया है.
- साथ ही क्षेत्र में दो ब्लैक स्पॉट- चोरदाहा एवं चरही का विषय भी उठाया गया, जहां फिलहाल केवल अस्थायी कार्य हुआ है, जबकि धनूवा ब्लैक स्पॉट पर अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है. इस पर स्थायी समाधान की मांग रखी गई है, जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होने का आश्वासन मिला है.
- हमारे प्रयासों के फलस्वरूप यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दो नई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी जल्द आकार लेने जा रही हैं-
- सुल्ताना से लेकर कटकमसांडी होते हुए NH-33 बाईपास से NH-100 तक रिंग रोड निर्माण की मांग रखी गई है. माननीय मंत्री जी ने इस प्रस्ताव को मंतव्य हेतु राज्य सरकार को भेज दिया है, और शीघ्र ही इस पर सकारात्मक निर्णय आने की पूरी संभावना है.
- NH-100 पर सुल्ताना से सिमरिया, चतरा, हंटरगंज होते हुए डोभी तक फोर-लेन सड़क निर्माण की भी मांग रखी गई. इस अवसर पर चतरा के सांसद माननीय श्री कालीचरण सिंह जी भी उपस्थित थे. इस विषय पर भी जल्द सकारात्मक खबर प्राप्त होने की उम्मीद है.
- इसके अतिरिक्त, कन्हरी क्षेत्र में सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर सर्विस रोड निर्माण का विषय पूर्व में भी प्रमुखता से रखा गया था. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह कार्य अब टेंडर प्रक्रिया में चला गया है.
Hazaribagh News: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी ने दिया सकारात्मक आश्वासन
माननीय मंत्री जी ने सभी परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया और अधिकारियों को कार्य में गति लाने के स्पष्ट निर्देश भी दिए. मैं उन्हें हजारीबाग-रामगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर सहयोग और संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हजारीबाग और रामगढ़ की सड़कें सुरक्षित हों, आधुनिक हों और क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला बनें.
Highlights


