Hazaribagh News: हजारीबाग में NIA की रेड आज (11 दिसंबर) सुबह से जारी थी. अब एनआईए ने इस रेड को समाप्त कर दिया है. जानकारी के लिए बता दें, यह रेड लगभग 7 से 8 घंटे तक चली. रेड के दौरान उस जगह पर NIA की टीम के साथ-साथ रांची ATS की टीम भी मौजूद रही. यह जांच हजारीबाग के पेलावल में शाहनवाज आलम के घर पर कई जा रही थी. शाहनवाज आलम को साल 2023 में दिल्ली पुलिस ने पुणे से आईएसआईएस (ISIS) मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था.
इससे पहले वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद कथित रूप से ISIS हैंडलर के संपर्क में आया था. पुणे पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद NIA ने इसके ऊपर 3 लाख का इनाम भी रखा था. सूत्र यह भी बताते हैं शाहनवाज आलम ने बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
Jharkhand Assembly Winter Session: सदन में बोले CM Hemant Soren, कई मुद्दों पर अपनी राय की प्रकट
Hazaribagh News: गोपनीय ढंग से NIA ने की जांच
फिलहाल दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियां काफी सतर्क है. इस जांच को लेकर भी सूत्र बताते हैं कि NIA के द्वारा आज कई गई जांच भी उसी से जुड़ा हुआ है. फिलहाल जांच एजेंसी को क्या कुछ हाथ लगा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. लेकिन काफी गोपनीय ढंग से जांच एजेंसी ने शाहनवाज आलम के घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की है एवं कई जरूरी कागजात को प्रिंट आउट कर अपने साथ ले गए हैं.
Highlights


