Hazaribagh News: Hazaribagh के प्राचीनतम पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. देर रात करीब 1:10 बजे चोर मंदिर के अंदर घुसे और 1:36 बजे मंदिर से बाहर निकल गए. सीसीटीवी में तीन चोर मंदिर के अंदर घुसते और बाहर निकलते देखे जा रहा हैं.
Hazaribagh News: मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष पांडे ने दी जानकारी
मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष पांडे ने बताया कि वह 9:00 बजे रात यहां से अपने घर चले गए थे. जब सुबह वह मंदिर 5:00 बजे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में दान पेटी का ताला टूटा हुआ है एवं दान पेटी में कुछ नोट पड़े हुए हैं कुछ बाहर गिरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि संभवत: जिस प्रकार से दान पेटी तोड़कर चोरी की गई है और जो दृश्य देखने को मिला है उससे साफ प्रतीत होता है कि चोर दान पेटी से सबबही बड़े नोट (100, 200 और 500) निकाल कर अपने साथ ले गए हैं.
उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों और नजदीकी लौह सिंघाना थाना के प्रभारी को दी. स्थानीय रिटायर्ड DSP अनिल पांडे बताते हैं कि जिस प्रकार से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे साफ प्रतीत होता है कि चोरों में किसी भी प्रकार का भय नहीं था. उन्होंने कहा कि अब यह मंदिर भी सुरक्षित नहीं है. कयास लगते हुए रिटायर्ड DSP अनिल पांडे ने कहा कि इसमें नशा करने वाले लोगों का हाथ हो सकता है.
Bokaro Steel Plant ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब झारखंड में बनेगा चेकर स्टील प्लेट
Hazaribagh News: पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
फिलहाल घटना की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी मंदिर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी देखा है. फुटेज में वह जिस तरफ निकल के भागे हैं. पुलिस उस तरफ के भी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. फिलहाल स्थानीय थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने कहा जल्द ही मंदिर में चोरी करने वाले चोरों को धर दबोचा जाएगा. हालांकि प्राचीनतम मंदिर में चोरी से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और लोग इस क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights


