Hazaribagh-अब सीआईडी करेगी पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के विरुद्ध सारे मुकदमों की जांच

323
Advertisment

Hazaribagh-बड़कागांव गोलीकांड और एनटीपीसी से मुआवजे का भुगतान, पुनर्वास तथा रोजगार की मांग को लेकर विभिन्न आंदोलनों के दौरान पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव तथा पूर्व विधायक निर्मला देवी पर किए गए मुकदमों की जांच का आदेश राज्य सरकार ने सीआईडी को दे दिया है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा लगातार सदन  में इसकी मांग की जा रही थी.अंबा प्रसाद का आरोप है कि पूर्व रघुवर दास की सरकार और एनटीपीसी प्रशासन के द्वारा षड्यंत्र के तहत कृषि मंत्री योगेंद्र और पूर्व विधायक निर्मला देवी को झूठे मुकदमे में फंसाया गया.

Advertisment

रघुवर दास सरकार के दबाव में बड़कागांव गोलीकांड और एनटीपीसी से मुआवजे का भुगतान, पुनर्वास तथा रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रर्दशन करने वाले प्रर्दशनकारियों पर गाली चलायी गयी. इसमें से तीन 3 निर्दोष नौजवानों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए.  सत्ता का दुरुपयोग कर पूर्ववर्ती सरकार ने जनभावनाओं को दबाने का काम किया.   सीआईडी जांच होने से सारी बात खुलकर सामने आयेगी और  कारपोरेट घरानों, पूर्व सरकार तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए आरोपों का पटाक्षेप हो सकेगा

Advertisement