साइबर अपराधियों पर हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई, महादेव ऐप से जुड़े तीन गिरफ्तार

हजारीबाग. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महादेव ऐप से जुड़े तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से 12 मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के कई सिम, 12 डेबिट कार्ड, तीन चेक बुक, एक पासबुक, तीन लैपटॉप और एक फाइबर केबल बरामद किये गये हैं। इसके अलवा मार्केट एनालिसिस आईसीसी वर्ल्ड कप विनर लिखा हुआ बैट भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी 50 से अधिक बैंक खातों से पैसा प्राप्त करके एटीएम से निकलते थे। इसके बाद सारा पैसा देश के कई राज्यों में जमा किया जाता था। पिछले कुछ दिनों से हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में रहकर गोरख धंधा कर रहे थे। गिरफ्तार हुए साइबर अपराधियों में विकास पाल, कुलदीप मेहता और रोहित मेहता है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी प्रतिबिंब ऐप से हुई है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने महादेव ऐप सहित 22 ऐप्स को बैन कर दिया है। इसके बाद इन ऐप्स के द्वारा इंडिया में ऑनलाइन सट्‌टा नहीं लगाया जा सकेगा। महादेव ऐप का नाम पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में इस ऐप को चलाने वाले लोगों के खिलाई ईडी की कार्रवाई हुई थी।

महादेव ऑलनाइन सट्टेबाजी वाला ऐप है, जिसे छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल ने लॉन्च किया था। केंद्रीय एजेंसी ने जांच में पाया कि महादेव ऐप कई लाइव गेम्स जैसे पोकर, क्रिकेट और बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल के लिए सट्टेबाजी करता है। इस ऐप को साल 2017 में लॉन्च किया गया था।

ऐप को कोविड महामारी के दौरान काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसी साल सितंबर में ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। एजेंसी ने तब आरोप लगाया था कि सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चलाई जा रही थी और हर महीने ऑनलाइन जुए से 450 करोड़ रुपये कमाए जा रहे थे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...