Hazaribagh: ग्रामीण और एनटीपीसी के पदाधिकारियों में हिंसक झड़प, कई घायल

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड में ग्रामीण और एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इसमें कई पुलिसकर्मी एनटीपीसी के पदाधिकारी और ग्रामीण घायल हुए हैं। बताया जाता है कि बादाम कोल खनन परियोजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान ग्रामीणों की ओर से अचानक पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल घटना स्थल पर तैनात किया गया है। जिला मुख्यालय से अधिकारी भी हजारीबाग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। वहीं घायलों को हजारीबाग अस्पताल बेहतर इलाज के लिए लाया गया है।

Hazaribagh: देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महुगाई कला पंचायत के ग्राम सुकुल खपिया स्थित पंचायत सचिवालय में एनटीपीसी बादाम कोल खनन परियोजना के लिए ग्रामसभा प्रस्तावित थी। ग्रामसभा की सूचना पर भारी संख्या में गोंदलपुरा, बादम, राउत, पारा सहित अन्य गांव के ग्रामीण विरोध के लिए पहुंचे। अचानक भीड़ उग्र हो गई और ग्रामीणों और कंपनी के अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

Hazaribagh: कंपनी के अधिकारी और पुलिस जवान घायल

बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के वाहन सहित कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना में कंपनी के अधिकारी और पुलिस के जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम घटनास्थल पर कैंप की हुई है।

Hazaribagh: बैठक के दौरान हुई झड़प

हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बड़कागांव बादाम कोल परियोजना जो एनटीपीसी के अधीन है। गोदंलपुरा, बादाम और अंबाजीत गांव की जमीन अधिग्रहण होनी है। इसको लेकर बैठक हो रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पांच पदाधिकारी घायल है, जिनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पहला दायित्व है कि पहले घायल कर्मियों को इलाज करवाएं। इसके बाद कानूनी कार्रवाई भी असामाजिक तत्व के खिलाफ की जाएगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति सामान्य है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जो घायल है, सभी का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img