Advertisment

सड़क निर्माण में पूरी तरह दिखा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों में आक्रोश, 6 महीने में टूट…

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के मुबारकपुर गांव से भदौलिया मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए विधायक फंड से बनवाया गया। लगभग आठ लाख 11 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पैसे की पूरी निकासी ठेकेदार के द्वारा कर ली गई और जो आधा अधूरा सड़क बना है। वह भी जगह-जगह टूट रहा है। जिससे ग्रामीण काफी नराज हैं। अधिकारियों के लूट खसोट का नमूना दिख रहा है।

Goal 3 22Scope News

महज 6 माह में ही जगह-जगह से सड़क में दरार पड़ने लगा

मुबारकपुर गांव के ग्रामीण बताते हैं कि गांव से भदोलिया मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए स्थानीय विधायक के द्वारा सड़क निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ कराया गया था। आधा अधूरा सड़क बनने के बाद महज छह माह में ही जगह-जगह से सड़क में दरार पड़ने लगा। पूरी सड़क ना बनाकर आधा ही सड़क बनाया गया है। ईंट बिछाकर उस पर तीन इंच ढलाई कर दिया गया है। जो सड़क निर्माण हुआ उसके दोनों तरफ मिट्टी नहीं डाला गया है। जिसका नतीजा हुआ कि सड़क जहां-तहां अब टूटना शुरू हो चुका है। लगभग आठ लाख 11 हजार रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ है। इसका राशि भी पूरा निकाल लिया गया है लेकिन इससे ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं हुआ।

सड़क को लेकर विधायक के पास गुहार लगाया – ग्रामीण

ग्रामीण बताते हैं की हम लोगों ने कई बार सड़क को लेकर विधायक के पास गुहार लगाया लेकिन विधायक के द्वारा हम लोगों का नहीं सुना गया। अभी भी यह सड़क भदोलिया मुख्य सड़क से ढलाई किया गया। बीच में ही सड़क के ढलाई को रोक दिया गया है। मुबारकपुर गांव तक नहीं ढलाई होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं। गिरने से बच्चों को चोट आ जाती है। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण हो रहा था। उस समय सिंचाई के लिए जल निकासी की बात कही गई थी। ठेकेदार के द्वारा बोला गया था कि सड़क ढलाई होने के बाद बीच में जल निकाी की व्यवस्था दिया जाएगा लेकिन वह भी सड़क में नहीं दिया गया है।

किसान ने कहा- इस सड़क से कोई भारी वाहन नहीं जाता है

वहीं किसान के द्वारा बताया गया कि इस सड़क से कोई भारी वाहन नहीं जाती है। यदि सिंचाई के दौरान भारी वाहन जाएगा तो यह सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। सिंचाई करने के लिए हम लोगों का एक यही सड़क है। सड़क के किनारे मिट्टी नहीं डालने से हम लोगों का सिंचाई नहीं हो पाएगा। हम लोगों के खेत से काफी ऊंचा यह सड़क बनाया गया है। वहीं मोहनिया विधायक संगीता कुमारी से पूछा गया तो इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों कि सड़क की समस्या का निदान कब होता है।

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3730 जिंदा कारतूस जब्त…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...

JPSC Exam Scam 2026: JPSC गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

JPSC Exam Scam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई...