हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाला: IAS विनय चौबे ACB पूछताछ में असहयोगी, 6 सितंबर तक रिमांड पर

हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाले में ACB ने IAS विनय चौबे से पूछताछ की। आरोप है कि वे सहयोग नहीं कर रहे। मामला 2.75 एकड़ जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है।


हजारीबाग : हजारीबाग के बहुचर्चित खासमहाल जमीन घोटाले मामले में एसीबी ने बुधवार को आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से दिनभर पूछताछ की। अदालत के आदेश के बाद चौबे को रिमांड पर लिया गया है और अब 6 सितंबर तक एसीबी उनसे पूछताछ करेगी। मंगलवार को ही उन्हें एसीबी मुख्यालय लाया गया था।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चौबे जांच अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब उनसे हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर ट्रस्ट की जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने पहले संलिप्तता से इंकार किया और बाद में सवालों को टालते रहे।


 Key Highlights

  • IAS विनय चौबे से ACB ने दिनभर की पूछताछ

  • पूछताछ में अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहे चौबे

  • 6 सितंबर तक रिमांड पर रहेंगे IAS अधिकारी

  • हाई कोर्ट आदेश उल्लंघन और ट्रस्ट जमीन रजिस्ट्री पर सवाल

  • 2.75 एकड़ जमीन घोटाले में कई बड़े नाम आरोपी

  • पूर्व खासमहाल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा पहले ही गिरफ्तार


एसीबी की प्रारंभिक जांच में तत्कालीन डीसी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहाल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। 2.75 एकड़ की इस जमीन की रजिस्ट्री में कथित गड़बड़ी सामने आई थी। इस मामले में विनय चौबे के अलावा विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी और विजय प्रताप सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि तत्कालीन खासमहाल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एसीबी विनय चौबे से इस जमीन सौदे में उनकी भूमिका को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...