Advertisement
Advertisement

Ranchi: अब ACB कार्यालय में होगी IAS विनय चौबे से पूछताछ

Ranchi: रिम्स में भर्ती IAS विनय चौबे से अब ACB कार्यालय में पूछताछ होगी। शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की विशेष टीम RIMS पहुंची जहां विनय चौबे स्वास्थ्य कारणों से भर्ती हैं। अब एसीबी की टीम कार्यालय में विनय चौबे से पूछताछ करेगी। ACB की टीम विनय चौबे को लेकर ACB मुख्यालय पहुंच चुकी है। इससे पहले ये सूचना आ रही थी कि विनय चौबे से रिम्स में ही पूछताछ होगी। जिसके लिए ACB टीम के रिम्स पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी।

विनय कुमार चौबे का नाम राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले में सामने आया है। पूर्व में भी उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लगातार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वह हाजिर नहीं हुए। अब रिम्स में भर्ती होने की सूचना के बाद ACB सक्रिय हुई।

पूछताछ के बाद अगला कदम क्या?

जानकारी के अनुसार पूछताछ के बाद चौबे की चिकित्सकीय स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यदि चिकित्सकों की रिपोर्ट अनुकूल होती है, तो ACB उन्हें अपने कार्यालय ले जाकर आगे की पूछताछ कर सकती है। इस प्रक्रिया में उन्हें न्यायिक हिरासत में लिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Ranchi: राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल

इस कार्रवाई के बाद झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि चौबे की गिरफ्तारी से शराब घोटाले में शामिल अन्य प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं। ACB इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले कुछ दिनों में अन्य अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है।

नजरें टिकी हैं ACB की अगली चाल पर

राज्य भर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आम जनता से लेकर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तक, सभी की नजर ACB की अगली कार्रवाई पर टिकी है। यदि चौबे से पूछताछ में ठोस सुराग मिलते हैं, तो झारखंड का यह बहुचर्चित घोटाला एक नए मोड़ पर पहुंच सकता है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...