हजारीबाग: वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कल, मनीष जयसवाल ने कहा- जल्द और भी लंबी दूरी की ट्रेन पहुंचेगी हजारीबाग

हजारीबाग: कल यानी 12 जून को हजारीबाग में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सुनिश्चित किया गया है. यह ट्रेन पटना से चलकर कल ट्रायल के रुप में रांची  जाएगी. इस दौरान वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसी मुद्दे पर न्यूज़ 22scope की टीम से बात करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का क्षण है कि देश की सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन और सबसे अच्छी ट्रेन का कल ट्रायल है.

manish jaiswal byte on vande bharat express 22Scope News

उन्होंने कहा कि हजारीबाग से वंदे भारत ट्रेन का गुजरना अभी एक शुरुआत है.  वंदे भारत ट्रेन बहुत सारे ट्रेनों का द्वार खोलेगा. इसके बाद अन्य महानगरों के लिए भी यहां से जल्द ही ट्रेनों के परिचालन को शुरू करने का प्रयास करेंगे. मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हजारीबाग से काफी संख्या में लोग पटना जाते हैं. उनके लिए यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा कि आगे उनका प्रयास होगी कि धनबाद, जमशेदपुर और संथाल के लिए हजारीबाग के लिए ट्रेनें खुलें. जिससे की लोगों को सहुलियत होगी.

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...