ट्रायल रन के दौरान हजारीबाग पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, लोगो में दिखा अलग उत्साह

हजारीबागः 12 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पटना से रांची के बीच ट्रायल किया जा रहा है. इसी सिलसिले में वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची. पटना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 6ः55 मिनट पर रवाना हुई. यह ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन पर सुबह 10ः21 मिनट में पहुंची. जहां इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. स्टेशन बने लगभग 8 साल हो गए और अभी तक यहां से कोई भी लंबी दूरी की ट्रेन नहीं चलती थी. वंदे भारत ऐसी पहली ट्रेन है जो अपने ट्रायल सफल होने के बाद इस रूट पर चलेगी हालांकि लोगों में उत्साह काफी था.

vande bharat express in hazaribagh 1 22Scope News

लोगों ने कहा कि वह वंदे भारत ट्रेन का स्वागत तो जरूर करते हैं. परंतु वह चाहते हैं कि यहां से लोकल इंटरसिटी या गरीब रथ जैसी ट्रेन हजारीबाग को मिले. जिससे कि लोगों को और सहूलियत मिल सके.

इस दौरान स्टेशन में मौजूद भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि 1990 में उन्होंने हजारीबाग में रेलवे की मांग तथा एनटीपीसी की मांग को रखा था. जो अब साकार होता हुआ दिख रहा है. आज सफल ट्रायल होने के बाद कुछ दिनों में देश के प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस रूट पर सुचारू रूप से चलने की अनुमति प्रदान करेंगे. यह हजारीबाग वासियों के लिए गौरव का क्षण है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...