रांची: रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. भारती सिन्हा के बैंक खाते से 20 लाख रुपए की अवैध निकासी करने वाले फरार अभियुक्त सुनील साहू को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सुनील साहू को 5 जून को थाना बुलाया गया सुनील साहू। था। उसी दौरान सुनील साहू पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया था।
इसके बाद से ही पुलिस उसकी खोज में लगी हुई थी। सुनील ने हेसाग निवासी डॉ. भारती सिन्हा का फोन पे अकाउंट बनाकर फोन के माध्यम से हटिया स्थित प्रज्ञा केंद्र के संचालक छोटू कुमार के अकाउंट में प्रतिदिन एक लाख रुपए ट्रांसफर किए।
दोनों ने मिलकर डॉ. सिन्हा के अकाउंट से 20 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली थी। इस मामले में 3 जून को जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में सहयोग करने वाले सुनील साहू की पत्नी बुलबुल देवी और उनकी पुत्री अंतरा सहित प्रज्ञा केंद्र संचालक छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।