निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा तो प्रशासन ने…

कैमूर: कैमूर में एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं अस्पताल के सभी कर्मी फरार बताये जा रहे हैं। घटना कैमूर के मोहनिया नगर अंतर्गत दुर्गावती सर्विस रोड स्थित एक निजी क्लिनिक की है। मामले में मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी श्वेता सिंह गर्भवती थी। प्रसव के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि महिला को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा उल्टा है जिसकी वजह से ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति और भी खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 3 बजे के समीप हम चाय पीने गये और 20 मिनट बाद जब लौटे तब तक सारा स्टाफ भाग निकला। बाद में हमें पता चला कि मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी उन्होंने स्थानीय थाना की पुलिस को दी और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें –  दरभंगा की मेघना ने लहराया NEET PG में परचम, परिजनों में ख़ुशी…

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ स्थानीय विधायक संगीता कुमारी ने भी जिला प्रशासन से फर्जी अस्पतालों की सूची की मांग की और कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले में कैमूर के सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि अब सरकारी अस्पतालों में भी सारी सुविधाएँ मौजूद हैं, लोग स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाएँ या फिर 102 पर फोन कर स्वास्थ्य सेवा ले सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नीतीश सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, बिहार SSC में…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...