Advertisment

Saree की गट्ठर में छिपा कर बस से ला रहा था 56 किलो गांजा, पुलिस ने पांच को दबोचा

रोहतास: रोहतास में पुलिस ने एक यात्री बस से करीब 56 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड को भी एक स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे गांजा ओड़िसा से लेकर आ रहे थे।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर और ओड़िसा की तरफ से तस्कर भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर बिहार ला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक यात्री बस से पांच लोगों को 56 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गांजा बस में साड़ियों की गट्ठर में छुपा कर रखा हुआ था। सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस ने डेहरी के समीप वाहन जांच शुरू की तथा बस की जांच की। जांच के दौरान बस की डिक्की से गांजा बरामद हुई।

इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को भी काबू किया है। पुलिस के अनुसार बस से पुलिस ने शिवसागर का रहनेवाला अनूप कुमार और एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सासाराम बस स्टैंड में इंतजार कर रहे स्कार्पियो सवार गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड विन्ध्याचल सिंह को धनु कुमार और सौ चौधरी के साथ गिरफ्तार किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Amit Shah का चुनावी दौरा शुरू, आयेंगे बिहार देंगे जीत का टिप्स

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saree Saree Saree

Saree

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...