Advertisment

स्वास्थ्य विभाग लाख दावे कर लें, सरकार के विधायक ने खोल दी पोल

मोतिहारी : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार ‘ऑल इज वेल’ होने का भले ही लाख दावे करती है लेकिन उनके दावे की पोल अब उनके विधायक ही खोल रहे हैं। मामला मधुबन का है। मधुबन के रेफरल अस्पताल में न तो चिकित्सा पदाधिकारी है न ही हॉस्पिटल मैनेजर अस्पताल आ रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक राणा रणधीर सिंह खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया।

DIARCH Group 22Scope News

विधायक राणा रणधीर ने अस्पताल में ही बैठकर चिकित्सा पदाधिकारी इंद्रजीत प्रसाद को फोन लगाया और जमकर लगायी फटकार

वहीं विधायक राणा रणधीर सिंह ने अस्पताल में ही बैठकर चिकित्सा पदाधिकारी इंद्रजीत प्रसाद को फोन लगाया और जमकर फटकार लगाई। विधायक राणा रणधीर सिंह भी आश्चर्यचकित रहे कि उनके घर से महज चंद कदमो की दूरी पर बने रेफरल अस्पताल का यह हाल है। उन्होंने कहा कि मधुबन का रेफरल अस्पताल पहला अस्पताल है जहां चिक्तिशक मोबाइल से घर से ही मरीजों का इलाज करता है। प्रभारी चिकित्सक मोबाइल से ही इलाज कर रहे हैं और घर से ही वेतन का उठाव कर रहे हैं।

यह भी देखें :

न तो चिकित्सक अस्पताल पहुंचते हैं नहीं स्वास्थ्य कर्मी कोई इलाज करना चाहता है

आपको बता दें कि बड़ा ही आश्चर्य करने वाला बात है कि बिहार की सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए खर्च करती है। लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था का यह आलम है कि न तो चिकित्सक अस्पताल पहुंचते हैं नहीं स्वास्थ्य कर्मी कोई इलाज करना चाहता है। वैसे स्थिति में जिस तरह से स्थानीय विधायक ने मोर्चा खोला है। डॉक्टर और पदाधिकारी को जमकर क्लास लगाया है। वैसे स्थिति में आप समझ सकते हैं कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार ने पटना के साथ-साथ जिलों के विद्युत उपभोक्ताओं से ली फीडबैक…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...