पटना: राजधानी पटना में स्थित बड़े अस्पतालों में एक एनएमसीएच में गोली लगने के बाद भर्ती एक मरीज की मौत के बाद आंख निकाल लेने की घटना सामने आई थी। मामला सामने आने के के बाद इस पर जम कर राजनीति भी हुई और विपक्ष ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर एक से बढ़ कर एक आरोप भी लगाए। इस बीच खबर सामने आ रही है कि इस मामले में लापरवाही के आरोप में दो नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दो नर्सों को सस्पेंड कर दिया है।
मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मामले कि उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दोनों नर्स अपने काम लापरवाही करती हुई पाई गई हैं जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है। बता दें कि बीते दिनों नालंदा का एक युवक गोली लगने के बाद इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती हुआ था। ऑपरेशन के बाद आईसीयू में उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद जब परिजनों ने शव देखा तो उन्होंने पाया कि शव का आंख गायब है।
उसके परिजनों ने फिर अस्पताल में जम कर हंगामा किया और फिर यह मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता चला गया। मामले में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि दो अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है वहीं मामले में स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस भी जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- NMCH की घटना काफी दुखद, जदयू ने किया पलटवार ‘जब खुद सरकार में थे तब बढ़िया था आज…’
NMCH NMCH NMCH NMCH
NMCH
Highlights


