औरंगाबाद के होनहार डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता की प्लेन क्रैश में मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र मनिका बाजार निवासी बजरंगी प्रसाद के बेटा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता की झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मौत हो गई है। घटना के बाद ग़ांव में मातम पसरा हुआ है। विकास कुमार गुप्ता अपने पिता के दो बेटा में सबसे बड़ा थे। एयर एम्बुलेंस से संजय कुमार नामक मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहे थे। तभी चतरा में चार्टेट प्लेन एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया। जिसमें मरीज समेत सात लोगों की मौत हो गई।

वे बेहद ही शांति स्वभाव एवं सरल व्यक्ति थे और वे पिछले छठ पर्व में आए थे – मृतक डॉ. के चाची

विकास कुमार गुप्ता के चाची मंजू देवी ने बताया कि वे बेहद ही शांति स्वभाव एवं सरल व्यक्ति थे और वे पिछले छठ पर्व में आए थे। हमलोग के साथ छठ पर्व मनाकर गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता बजरंगी प्रसाद का तबियत खराब था। जिसको लेकर उनके पिता अपनी पत्नी आरती देवी के साथ पिछले आठ फरवरी को बेटा विकास कुमार गुप्ता के पास रांची गए थे, जहां पिता के हार्ड का ऑपरेशन हुआ था।

यह भी पढ़े : मधेपुरा स्टेशन पर संदिग्ध मौत : प्लेटफॉर्म पर मां की लाश, बगल में रोती रहीं दो मासूम बेटियां…

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...