मधेपुरा स्टेशन पर संदिग्ध मौत : प्लेटफॉर्म पर मां की लाश, बगल में रोती रहीं 2 मासूम बेटियां

मधेपुरा : मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला। मृतका के गले पर काला निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतका की छोटी बच्ची हुस्नाज ने बताया कि उसके पिता ने ही मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसकी मां को फंदे से लटका दिया। बच्ची के मुताबिक, हत्या के बाद शव को ऑटो से लाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गया।

मेरे पापा ने मम्मी को फंदे से लटका दिया फिर ऑटो से यहां छोड़कर चले गए – मृतका की बच्ची

घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। जीआरपी के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सहरसा से जीआरपी की टीम भी मधेपुरा पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Madhepura Body 22Scope News

यह भी पढ़े : फ्लिपकार्ट मिनट्स के डिलीवरी बॉय की तरफ से पैसा काटने के सवाल पर लोगों ने जमकर काटा बवाल, की आगजनी व प्रदर्शन…

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...