पाकुड़ः जिले के पाकुड़िया प्रखंड के झरिया में एक निजी स्कूल में भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी. बुधवार (27 सितंबर) की रात को निजी स्कूल के हास्टल में बच्चों को खाना परोसा गया था. सब्जी में छिपकली गिर गयी थी. जिसके चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी.
आनन फानन में कुछ बच्चों को पाकुड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो कुछ को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में भर्ती कराया गया. इधर डॉक्टरों की देख रेख में सभी बच्चों का इलाज किया गया. फिलहाल बच्चे खतरे से बाहर है. वहीं इस मामले में विभागीय स्तर से जांच की जा रही है.


