Advertisment

कोरोना टीका केंद्र पर हुआ बवाल, भाग खड़े हुए स्वास्थ्य कर्मी

नवादा : कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर टाउन हॉल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन लेने के लिए सभी लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे,  तभी लोग कतार में धक्का-मुक्की करने लगे जिसके कारण टाउन हॉल में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। टीका केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी दहशत में आ गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन किसी ने एक भी नहीं सुनी।

भीड़ को अनकंट्रोल होता देख स्वास्थ्य कर्मी टीका केंद्र में ताला जड़ वहां से चल दिए। जिसके बाद टाउन हॉल में वैक्सीनेशन का कार्य बंद हो गया। हालांकि टीका केंद्र बंद होने के बाद भी लोग टाउन हॉल में काफी देर तक डटे रहे। लेकिन काफी देर तक टीका केंद्र नहीं खुला तो लोग अपने घर चले गए। लोगों का कहना है कि टीका केंद्र पर पुलिस जवानों के नहीं रहने के कारण लोग कतार में खड़े होकर धक्का-मुक्की करते हैं जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मी भी डर के साए में काम करने को विवश होते हैं। अगर टीका केंद्र पर पुलिस जवान तैनात होती तो केंद्र को बंद नहीं करना पड़ता और सुचारू रूप से वैक्सीनेशन का कार्य होते रहता।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...