झारखंड में आज 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 6 जिलों में 44 तक पहुंचेगा पारा

रांची : झारखंड में इस बार चालू अप्रैल माह में ही गर्मी के प्रकोप ने धीरे-धीरे जिलों को चपेट में लेना शुरू किया है। गुरूवार को जहां तीन जिलों (सरायकेला, पूर्वी और पश्चमी सिंहभूम) में हीटवेव पहले से अनुमानित थी, वहीं शुक्रवार को हीटवेव का प्रकोप उन्हीं तीन समेत राज्य के 10 जिलों में देखने को मिलेगा। इनमें से भी छह जिलों (बोकारो, गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम) में चालू मौसम में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने जनसामान्य को इससे अवगत कराया है। चेताया है कि कई जिलों में दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पुहंचेगा, इसलिए उन जिलों में लोग जरूरी होने पर ही दिन में बाहर निकलें।

दिन में 11 से अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर न निकलने की एडवाइजरी

झारखंड में शुक्रवार को हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में जिन जिलों में हीटवेव की स्थिति बनेगी, उनमें पूर्वी और पश्चमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से  शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

झारखंड में जिलों आज का संभावित तापमान 

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 44 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24,  देवघर मे अधिकतम 43 और न्यूनतम 2, धनबाद में अधिकतम 43 और न्यूनतम 23, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, गिरिडिह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 23, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 25, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 25 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

हल्के रंग के  ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Saffrn

Trending News

वन विभाग में घोटाले का आरोप, Babulal Marandi ने राज्यपाल को...

Jharkhand: नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्यपाल से मिलकर रांची वन मंडल के तत्कालीन डीएफओ राजीव लोचन बख्शी (IFS) के कार्यकाल में हुए गंभीर...

तेजस्वी का बड़ा ऐलान, छात्र RJD का नाम बदलकर किया गया...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल, राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार...

Dhanbad में बहन की मौत के 5 दिन बाद भाई ने...

Dhanbad: Dhanbad जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। वास्तु...

15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा नई सरकार का शपथ...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा। यह...

जियोफोन पर मिलेगी रोजमर्रा की बैंकिंग, bob World Lite ऐप लॉन्च

Desk: रिलायंस जियो ने डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के अपने प्रयास के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर फीचर फोन यूजर्स के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img