बाघमाराः जिले में पुल निर्माण के दौरान हैवी बलास्टिंग से कई घरो को भारी नुकसान हुआ है। ब्लास्टिंग से कई घरों के एलबेस्टर (छप्पर) टूट गए हैं वहीं कई लोगों को चोटें भी आई हैं वहीं कई लोग बाल-बाल बचे हैं।
ये भी पढ़ें-सीयूजे के प्रोफेसर और शोधार्थी को मिला व्यावसायिक पेटेंट मिला, वीसी ने जताई खुशी
यह मामला अंगारपथरा ओपी और कतरास थाना क्षेत्र के समीप पासीटॉड़ बस्ती का बताया जा रहा है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत गजलीटॉड़-पासीटॉड़ के कतरी नदी में पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

बड़े पत्थरों को हटाने के लिए की गई ब्लास्टिंग
पुल निर्माण के दौरान बड़े पत्थरों को हटाने के लिए हैवी ब्लास्टिंग की गई जिसके बाद ब्लास्टिंग में बड़े-बड़े पत्थरों के कई टुकड़े आस-पास के घरों में गिर गया जिसके बाद कई घरों के एलबेस्टर टूट गया।
ये भी पढ़ें-जेल तक पहुंचनी चाहिए ये गूंज’ हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने जब ली चुटकी…
जिसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने पूल निर्माण स्थल पर पहुँचकर किया जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने इस दौरान पुल निर्माण कार्य को ठप कर दिया। यह पुल गजलीटॉड़-पासीटॉड़ के कतरी नदी पर बन रही है।







