बोकारोः जिले में दो गाड़ियों के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस टक्कर में ऑटो सवार धर्मेंद्र कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। यह खबर बोकारो के सेक्टर-9 के हरला थाना क्षेत्र के झारखंड मोड़ के समीप की है।
टक्कर के बाद ऑटो 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी

जानकारी के मुताबिक अचानक ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच में जोरदार टक्कर की आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में गलती स्कॉर्पियो चालक की थी। स्कॉर्पियो ने ही ऑटो में टक्कर मारी है। टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी जिसके कारण ऑटो चालक धर्मेंद्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- आग ही आगः धनबाद थाने के मालखाने में लगी भीषण आग
जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना हरला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक जख्मी धर्मेंद्र सेक्टर-9 स्ट्रीट 17 का रहने वाला है। यह स्कूली बच्चों को ऑटो से स्कूल ले जाने का काम करता है।







