आग ही आगः धनबाद थाने के मालखाने में लगी भीषण आग

धनबादः धनबाद एसएसपी कार्यालय के पीछे धनबाद थाना परिषद के माल खाने में अचानक आग लगने से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि धनबाद थाना के माल खाना में अचानक आग लगता देख इसकी सूचना पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग को दी।

आग2 22Scope News

ये भी पढ़ें- राऊरकेला से टाटानगर के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत, लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

आग कैसे लगी किसी को भी नहीं पता

आग बुझाने में दमकल विभाग के दो वाहनों के अलावे वहां पर कई पुलिस कर्मियों ने आग को बुझाने लगे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले पुलिस द्वारा जप्त की गई सामान और वाहनों में लगा जिसके बाद आग और भी ज्यादा उग्र हो गई। जिसके बाद आग ने एक भवन को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया।

फिलहाल दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें की इससे पहले भी धनबाद थाना परिसर में आग लगी थी जिसमें सेकडों जप्त की गई वाहन जलकर खाक हो गई थी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...