Advertisment

‘हेलो CBI से बोल रहे हैं’ और लुट गए गया के चिकित्सक, भेज दिया….

गया: ‘हेलो सीबीआई से बोल रहे हैं’ और गया के एक चिकित्सक साइबर ठग का शिकार हो गए। चिकित्सक ने सीबीआई के झांसे वाले कॉल से डरकर साइबर ठगों को करीब साढ़े चार करोड़ रूपये भी दे दिए। भारी रकम लुटाने के चिकित्सक को अहसास हुआ कि वे साइबर ठगों के चक्कर में फंस चुके हैं और तब उन्होंने गया के साइबर थाना में मामला दर्ज कराया।

पीड़ित चिकित्सक गया के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ अभय नारायण हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को साइबर ठगों ने फोन किया और कहा कि आपके खाते मनी लॉन्ड्रिंग का अवैध पैसा है वह जल्दी से दिए गए बैंक खाते में जमा करवा दीजिये नहीं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से चिकित्सक ने अलग अलग खातों से साइबर गिरोह के दिए हुए बैंक खाता में चार करोड़ चालीस लाख रूपये भेज दिए। उन्होंने बताया कि जब हमने बाद में उसे कॉल करने की कोशिश की तो नंबर बंद आने लगा जिसके बाद शक हुआ और फिर 6 अगस्त को वे साइबर थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया।

मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद गया की साइबर पुलिस एक्टिव हुई और तत्काल एक खाता को फ्रिज किया गया है। मामले में गया एसएसपी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि साइबर अपराधियों ने एक चिकित्सक से सीबीआई का हवाला देकर और डरा धमका कर साइबर ठगी की है। मामले में डीएसपी साइबर को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। पुलिस ने खाता संख्या लेकर बैंक से केवाईसी प्राप्त किया और सत्यापित करवा कर उक्त खाता को फ्रिज कर दिया है। एसएसपी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि अपराधियों की गिरफरी के लिए भी एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Madarsa में पढाई जा रही पाकिस्तानी किताब, शिक्षा मंत्री ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

CBI CBI CBI CBI

CBI

Highlights

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...