झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: विश्वास मत पेश करेगी हेमंत सरकार

रांची : झारखंड विधानसभा में आज विशेष सत्र है. यह सत्र सुबह 11 बजे से होगी.

जिसमें सत्तारुढ़ पार्टी और विपक्षी पार्टी के विधायक शामिल होंगे.

विशेष सत्र में हेमंत सरकार विश्वास मत पेश करेगी.

विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है.

इस दौरान सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है.

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: विधानसभा सदस्यता पर फंसा है पेंच

दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल निर्णय लेने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खतरे में है.

यह दावा किया गया था कि सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते हुए रांची के अनगड़ा में

अपने नाम 88 डिसमिल के क्षेत्रफल वाली पत्थर खदान लीज पर ली थी.

बीजेपी ने उठाया था सवाल

एक आरटीआई में इस बाबत जानकारी सामने आने पर बीजेपी ने इस पर सवाल उठाया था

और राज्यपाल से शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने राज्य भवन को मंतव्य भेज दिया था. जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चलने लगी की हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द हो सकती है.

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र: आज सुबह फिर होगी बीजेपी विधायकों की बैठक

आज के विशेष सत्र से पहले आज सुबह बीजेपी विधायकों की फिर बैठक होगी. जिसमें विशेष सत्र के लिए रणनीति बनाई जायेगी. कल भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई. मीटिंग के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार जो कल विश्वास मत हासिल करने के लिए एक दिवसीय सत्र आहूत की है वो समझ से परे है. समान्यतः सरकार विश्वास मत तब हासिल करती है जब वैसा करने के लिए राज्य के राज्यपाल या फिर कोर्ट वैसा करने के लिये आदेश करती है. लेकिन झारखंड के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है. स्पष्ट है कि सरकार को अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं है.

विधायकों की पहरेदारी कर रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बस के आगे की सीट में बैठ कर पहरेदारी करते हुए सभी विधायकों को हवाई अड्डा ले गए. हद तो तब हो गयी जब कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बस को हवाई अड्डा के भीतर ले गए. राज्य के मुख्यमंत्री को अपने ही विधायको से इतना डर है कि वे कहीं उनका साथ न छोड़ दे. इसलिये उन्हें राज्य में सरकार होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ लेकर चले गए. वहां पर जिस होटल में इन्हें ठहराया गया है उसे चारो तरफ से बाड़ लगाकर घेराबंदी कर दी गयी. ताकि कोई उनसे मिल न सके. विधायकों की फ़ोन भी जब्त कर ली गयी.

डबल इंजन की सरकार में बिहार में 75 घोटाले- तेजस्वी यादव

Saffrn

Trending News

रबर डैम से छोड़ा गया पानी, फल्गु नदी में मछलियों की...

गयाजी : फल्गु नदी बीते तीन दिनों से अचानक चर्चा में है। वजह बना है रबर डैम से छोड़ा गया पानी। पानी क्या छोड़ा...

JSLPS की महिला कैडरों में चिंता, 8 महीनों से नहीं मिला...

Jharkhand: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व झामुमो नेताओं का साथ अशम प्रवास पर हैं। असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में...

रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का...

पटना : रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग फसलों की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ये बातें...

झारखंड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! खुलेंगे 7 नए Professional College,जानें...

Jharkhand: झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड में अब सरकार नए कॉलेज खोलने की तैयारी में है। झारखंड में...

भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img