हेमंत सोरेन ने धूमधाम से मनाया दिशोम गुरु का 79वां जन्मदिन

RANCHI: दिशोम गुरु और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धूमधाम से मनाया. शिबू सोरेन आवास

तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ खुद कार चलाकर पहुंचे.

hemant kalpana 22Scope News

इस मौके पर शिबू सोरेन ने केक भी काटा और लोगों की बधाईयां ली.

shibu bday 22Scope News


झामुमो दिशोम गुरु के विचारों को आगे बढ़ा रहा हैः हेमंत

kalpana soren 22Scope News


शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा दिशोम गुरु के विचारों को आगे बढ़ाते हुए काम कर रही है. राज्य के गरीब तबकों और आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. सभी के पूर्ण विकास के लिए सरकार काम कर रही है. वहीं उन्होंने बताया कि राज्य भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाकर उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं.

shibu hemant 22Scope News


निरसा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन

nirsa shibu 22Scope News


इधर निरसा विद्यानसभा के प्रभात स्टेडियम मुगमा के पास

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले दिशोम गुरु शिबू सोरेन

का जन्मदिवस मनाया गया. इस अवसर पर यूनियन के

उपाध्यक्ष लखी सोरेन, झामुमो कार्यकर्ता और यूनियन के

सदस्यों की मौजूदगी में केक काट एवं बांटकर जन्मदिवस मनाया गया.

लखी सोरेन ने बताया कि हेमंत सोरेन ने मात्र तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने कुशल शासक का काम किया है. कोरोना जैसे महामारी में भी सरकार ने बेहतर कार्य किया है. मौके पर उपाध्यक्ष लखी सोरेन के अलावे सचिव डीडी सिंह, लखी देवी, मो कासिम, इशाक बेग, मो. शमीम अंसारी, आस्तिक बाउरी, रोहन साहब, सुरेंद्र तिवारी, महानंद रवानी, रवि गोप, विकास गोप, मो जाबिर हुसैन, सद्दाम हुसैन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

रिपोर्ट: करिश्मा/ संदीप

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...