पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हेमंत सोरेन अब जल्दी ही जेल से रिहा हो जाएंगे। हेमंत सोरेन को जमानत मिलने से उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। इसी कड़ी में राजद ने हेमंत सोरेन के बेल के फैसले का स्वागत किया और कहा कि देर होता है अंधेर नहीं। हेमंत सोरेन को देर से ही सही लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है, यह राहत की बात है।
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार दमन कार्य की नीति पर चलती है और उसी के तहत हेमंत सोरेन को फंसाया गया। यह हम सभी जान रहे हैं कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा था लेकिन आज उच्च न्यायालय ने उनके साथ न्याय किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं और हमें उम्मीद है कि हेमंत सोरेन एक बार फिर में मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिहार में लगाएंगे 4 करोड़ पेड़- प्रेम कुमार
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
RJD RJD RJD
RJD
Highlights







