हेमंत सोरेन समझ गये हैं, उनका बचना मुश्किल:बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब समझ में आ चुका है कि उनका बचना अब मुश्किल है, इसलिए वे अपने विकल्प को लेकर तैयारी कर रहे हैं.

दुमका में श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने सातवीं बार समन किया है. इससे पहले के समन में वे पेश नहीं हुए, ईडी ने उन्हें ही जगह तय करने को कहा है.

हेमंत सोरेन समझ गये हैं, उनका बचना मुश्किल:बाबूलाल मरांडी
हेमंत सोरेन समझ गये हैं, उनका बचना मुश्किल:बाबूलाल मरांडी

ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समझ में आ गया है कि उनका बचना अब मुश्किल है.मरांडी ने कहा कि जैसा करता है वैसा भारता है.  कहावत भी है जैसी करनी, वैसी भरनी.

इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है. अब जिसे सीएम बनायेंगे, उनके लिए अब  जगह बना रहे है. श्री मरांडी ने कहा कि किसी को अचानक इस्तीफा दिलाना और इस्तीफे की बात को एक दिन छिपा कर रखे जाने से ऐसा लगता है कि लंबा-चौड़ा डील इसमें हुआ है या हो रहा है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएम को अच्छी तरह से पता है दूसरी आरक्षित सीट से वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा नहीं सकते. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उड़ीसा की रहनेवाली हैं.

कल्पना सोरेन वहां के डोमिसाइल के आधार पर रिजर्व सीट पर चुनाव लड़ नहीं सकती. अगर वह अपनी पन्ती को किसी रजर्व सीट से चुनाव लड़ाते है अगर इस मामले को किसी ने अदालत में चुनाती दे दी तो वह सीट भी चली जायेगी.  इसका लाभ वे नहीं ले सकतीं. इसलिए गांडेय जैसी सीट को चुना गया.

 

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...