Hemant Soren : इनकी चाल को समझने में थोड़ी देर लगी, इसी कारण मुझे 5 महीना जेल में रहना पड़ा

रांची : करीब 5 महीने के बाद जेल से बाहर निकले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सीएम आवास पर जनता को संबोधित किया। उसके बाद बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम आवास के पास जनत को संबोधित करते हुए कहा कि यहां विपक्ष के लोग उनके सामने हम खड़ा ना हो पाए उसके विरुद्ध जुगत लगाए हुए हैं।

हेमंत सोरेन min 1 22Scope News

 

अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया

इसी का नतीजा है कि मुझे 5 महीने जेल में रहना पड़ा। उसी के तहत आज दिल्ली के बतौर सीएम के तौर पर अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया। मुझे भी बड़े ही सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत फंसाकर मुझे 5 महीने तक जेल में रखा।

न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला

ये राज्य आदिवासी, पिछड़ा, दलित लोगों से परिपूर्ण है। हमलोगों को इनकी चाल को समझने में थोड़ी देर लगा और उसी का परिणाम है कि मुझे 5 महीना जेल में रहना पड़ा। खैर कोई बात नहीं, न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला। न्यायालय के न्याय में जो चीजे आदेश की गई है और जो चीजें लिखी गई है वो पूरे देश और आपके लोग पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak मामले का केंद्र बिंदु बना झारखंड का हजारीबाग जिला, जाने कैसे… 

आज इन 5 महीनों में शायद ये आवाज और भी गति से बढ़ सकता था। उस गति को हमलोग और रफ्तार दे सकते थे। लेकिन इनको डर था यदि हम और ज्यादा लंबा समय रह गए तो हमारे जो विरोधी हैं इस राज्य में मूल रुप से भारतीय जनता पार्टी के लोग ये आने वाले समय में वे इस राज्य में दिया लगा के ढूढ़ने से भी नहीं मिलेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img