भानु प्रताप की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ी, जमीन घोटाला मामले में ईडी कर रही है पूछताछ

रांची. खबर राजधानी रांची से है। बड़गाईं के पूर्व सीआई भानु प्रताप की रिमांड अवधि चार दिनों की बढ़ा दी गयी है। इससे पहले आज रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। यहां ईडी ने 5 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पूछताछ के लिए ईडी को चार दिनों की ही रिमांड दी।

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बड़गाई के पूर्व सीआई भानु प्रताप को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने भानु प्रतार को रिमांड पर लिया था।

उनकी रिमांड अवधि आज पूरी हो रही थी। इसके बाद ईडी ने भानु प्रताप को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईडी को पूछताछ के लिए भानु प्रताप को चार दिन और रिमांड पर दिया। अब इस मामले में उन्हें हिरासत में लेकर चार दिन और ईडी पूछताछ करेगी।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...