Advertisment

भोगनाडीह हूल दिवस कार्यक्रम में बाधा पर भड़के हेमलाल मुर्मू, कहा – सरकारी आयोजन में विघ्न डालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

रांची: 170वें हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुए विवाद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है, जिसे बाधित करने का किसी को अधिकार नहीं है।

हेमलाल मुर्मू ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले से ही कुछ लोगों द्वारा बैरिकेडिंग और अवरोधक लगाए जा रहे थे ताकि कार्यक्रम को बाधित किया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में शामिल रूपचंद नामक एक युवक को धमकी दी गई कि अगर वह सरकारी आयोजन में शामिल होगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक को कुल्हाड़ी और दूसरे को तीर लगा है।

हेमलाल मुर्मू ने इसे एक खतरनाक मानसिकता का परिचायक बताया और कहा कि सरकारी कार्यक्रम को रोकने की यह कोशिश सीधा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...