हाईटेक हुई ट्राफिक पुलिस, बॉडी वार्न कैमरा में गतिविधि होगी कैद
मोतिहारी : ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह से हाई टेक हो गई है। अब पुलिस कैमरे के नजर से ट्रैफिक नियम को तोड़ने वाले पर निगाह रखेगी और नियम तोड़ने के बाद पुलिस वालों से अगर बकझक किया तो आपकी खैर नहीं क्योंकि पुलिस के कंधे पर अब बॉडी वार्न कैमरा लगा रहेगा।
आज मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक यंत्र से लैस कराया जिसमे पुलिस के कंधे पर बॉडी वार्न कैमरा भी लगा रहेगा और जो लोग ट्रैफिक नियम को तोड़ने के साथ साथ पुलिस से बकझक करेंगे उनका सारा गतिविधि उस कैमरे में कैद हो जायेगा और उन पर पुलिस की कार्यवाई भी होगी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस अब पूरी तरह से हाईटेक हो गई है और जिले के सभी अनुमंडलीय शहरो में भी अब ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ किया जायेगा।
ये भी पढ़े : गया जी विमान सेवा पर कुहासे का असर, कंबोडिया से गया की फ्लाईट कोलकता डायवर्ट
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


