स्पेनिश महिला से गैंगरेप केस में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया

रांची: दुमका में स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट ने घटना को गंभीर बताते हुए रिपोर्ट मांगी है।

इस मामले में मुख्य सचिव गृह सचिव, डीजीपी और दुमका के एसपी को रिपोर्ट देना है। सभी को सात मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

पूछा है कि इस घटना के बाद क्या-क्या कार्रवाई की गई।बता दें कि अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली स्पेनिश महिला के साथ दुमका के हंसडीहा में एक मार्च की रात गैंगरेप हुआ था।

इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता का बयान भी दर्ज हो चुका है। घटनास्थल से फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य भी इकट्ठे किए हैं। इस मामले को भाजपा विधायकों ने बजट सत्र के दौरान जोर-शोर से उठाया था।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...