विधानसभा चुनाव: रांची में भाजपा की हुई हाईलेवल मीटिंग, जानिए क्या हुआ

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव को लेकर आज  प्रदेश भाजपा की हाईलेवल मीटिंग हुई। मीटिंग सांसद दीपक प्रकाश के आवास पर हुई। इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला

बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। इसकी घोषणा कल झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ में राहत सामग्री बांटने पहुंचे युवक...

Bihar Flood Relief: राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।...

Sara Ali Khan on Pawan Singh: पवन सिंह का नाम आते...

Sara Ali Khan on Pawan Singh: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी बेबाक बातों और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनका...

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...