झारखंड स्थापना दिवस 2025: राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल को 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्य स्थापना दिवस के इस 25वें वर्ष पर सरकार ने कई विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिनका शुभारंभ राज्यपाल करेंगे।

कई विषयों पर भी हुई चर्चाः 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य की प्रगति और जनकल्याण के लिए समन्वयपूर्ण प्रयास जारी रखने पर बल दिया।

समारोह की तैयारियों को लेकर शुभकामनाएं दींः

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को आगामी स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह आयोजन झारखंड की प्रगति और गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस वर्ष झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने “झारखंड @25” थीम के तहत कई सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। राज्य के हर जिले में इस अवसर को विशेष तरीके से मनाने की योजना बनाई गई है।

रिपोर्टः मदन सिंह

 

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...