तेज रफ्तार का कहर, CNG ऑटो व पिकअप में जोरदार टक्कर, एक अधिवक्ता की मौत, 4 घायल

कैमूर : तेज रफ्तार का कहर – कैमूर से बड़ी खबर है। सीएनजी ऑटो रिक्शा और बोलेरो की जोरदार टक्कर में एक अधिवक्ता की मौत हो गई है जबकि चार यात्री घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभा घायलों को बनारस रेफर कर दिया गया है। मामला भभुआ-मोहनियां पथ सेमरियां के पास की है। घटना के बाद अक्रोशित अधिवक्ताओं ने भभुआ कचहरी के पास घंटों सड़क जामकर दिया। तेज रफ्तार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस समझाने में जुटी रही।

मृतक अधिवक्ता भभुआ सिविल कोर्ट के अमरेंद्र कुमार पांडेय बताया जाता है। जबकि सभी घायलों में भभुआ निवासी विशाल कुमार आर्य, उनकी पत्नि दीपाली आर्य, सुनील माली और प्रमेशवर दयाल साह है। जहां सभी घायलों का भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग भभुआ से सीएनजी में बैठकर मोहनिया के लिए जा रहे थे। तभी भभुआ मोहनिया पथ में सेमरियां के पास मोहनिया के तरफ से आ रहा पिकअप में जोरदार टक्कर हो गया। जहां सीएनजी में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए भगवान के अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई। वहीं बाकी सभी घायलों का इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है।

तेज रफ्तार का कहर

इसके बाद सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने तेज रफ्तार के खिलाफ विरोध करते हुए भभुआ कचहरी के पास सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को समझने में जुटी हुई है। वहीं कैमूर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मंटू पांडेय ने बताया कि हमारे भगवान सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पांडेय सीएनजी से मोहनिया जा रहे थे। तभी पिकअप और सीएनजी की जोरदार टक्कर में उनकी मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि इसलिए हमलोग ई-रिक्शा और सीएनजी के रफ्तार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन से मांग करते हैं। जो 18 वर्ष के नीचे के बच्चों के द्वारा वाहन चलाए जा रहा है उन पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाया जाए। बीना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों को जांच कर कार्रवाई किया जाए। मृतकों के परिजनों को सरकार के द्वारा सहायता राशि मिलता है वो तत्काल दिया जाए। अन्यथा हमलोग सड़क को जाम किए रहेंगे।

तेज रफ्तार का कहर

वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुए अधिवक्ता के मौत के विरोध में सड़क को जाम किए हैं। इनका मांग है कि सीएनजी वाहन पर और तेज रफ्तार पर रोक लगाया जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा इन सभी की मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही इन लोगों का कुछ अन्य मांगे हैं जिनको लेकर लोग सड़क को जाम किए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा समझाया जा रहा है।

तेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल

 

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img