चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से मारपीट के बाद महिला समेत 4 गिरफ्तार

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। उत्पाद विभाग की टीम ट्रेन में जांच कर रही थी। तभी एक महिला तस्कर को पकड़ा गया।

महिला की गिरफ्तारी के बाद अन्य तस्करों ने उत्पाद और एस्कॉर्ट टीम का विरोध शुरू कर दिया

महिला की गिरफ्तारी के बाद अन्य तस्करों ने उत्पाद और एस्कॉर्ट टीम का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की व हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी अफरा-तफरी के बीच महिला तस्कर समेत कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष एसआईटी टीम का गठन किया।

Danapur Police 1 1 22Scope News

तकनीकी जांच, खुफिया सूचना व फॉरवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया – DSP कंचन कुमारी

रेल पुलिस उपाधीक्षक कंचन कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच, खुफिया सूचना और फॉरवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस अब इस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Danapur Police 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिवान रेल पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड व पश्चिम बंगाल के 2 मोबाइल चोर गिरफ्तार

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...